लाइव न्यूज़ :

MLA Sita Soren Join bjp: भाजपा में शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन, कहा- लोकसभा में सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2024 16:29 IST

Jharkhand MLA Sita Soren Join bjp: झारखंड को विकसित राज्य बनाने का सपना हमारे पति दुर्गा सोरेन ने देखी थी लेकिन उनकी लड़ाई अधूरी रह गयी। उनके सपनों को पूरा करने में वो लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीता सोरेन शिबू सोरेन के दिवंगत पुत्र दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं।नरेंद्र मोदी जी का सोच पूरे विश्व में हम लोगों को देखने को मिल रहा है। झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में शामिल होना जरूरी था।

Jharkhand MLA Sita Soren Join bjp: जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने परिवार पर उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा मुख्यालय, रांची में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने सीता सोरेन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में उन्हें शामिल होना पड़ा। सीता सोरेन शिबू सोरेन के दिवंगत पुत्र दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का सोच पूरे विश्व में हम लोगों को देखने को मिल रहा है। आए दिन देश में विकास का काम हो रहा है। झारखंड को विकसित राज्य बनाने का सपना हमारे पति दुर्गा सोरेन ने देखी थी लेकिन उनकी लड़ाई अधूरी रह गयी। उनके सपनों को पूरा करने में वो लगी हुई है। पति चाहते थे कि झारखंड विकसित राज्य बने।

अपने पति के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से वो आज मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हुई हूं। यहां की जनता भी चाहती है कि राज्य में बदलाव हो। मेरा भी यही मानना है कि झारखंड में बदलाव हो। अभी झारखंड विकास से कोसो दूर है। झारखंड को बचाने के लिए मोदी जी के महापरिवार में शामिल होना जरूरी था।

मोदी जी का जो सोच है वो झारखंड में भी दिखेगा। झारखंड में हम लोग मिलकर काम करेंगे और अपने पति दुर्गा सोरेन के सपनों पूरा करेंगे। झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का हर प्रयास करेंगे। आने वाले दिनों में लोकसभा की सभी 14 सीटों में कमल खिलेगा। बता दें कि सीता सोरेन जामा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं।

जामा विधानसभा से वह तीन बार विधायक रह चुकी हैं। झामुमो के केंद्रीय महासचिव भी थी। सीता सोरेन द्वारा इस्तीफे देने के बाद झारखंड की राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा ने कहा है कि जिस तरीके से एक राजनीतिक रूप से कद्दावर नेता व अनुभवी नेता को दरकिनार किया जा रहा था।

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में होने के बावजूद भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रतिनिधित्व इंडिया गठबंधन में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कर रही थी। जिन्हें अभी राजनीतिक का नया-नया अनुभव प्राप्त करना है। भले ही उनके पृष्ठभूमि राजनीति से रही हो।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024झारखंड मुक्ति मोर्चाBJPशिबू सोरेनहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत