लाइव न्यूज़ :

झारखंड: नाबालिग छात्रा गर्भवती मामले में चचेरा भाई निकला आरोपी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2020 07:09 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग है. इसके पूर्व इस मामले पीड़िता के पिता की ओर से बरडीहा थाना प्रभारी को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उसकी पुत्री को झांसे में लेकर अवैध संबंध स्थापित किया गया. इससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गयी.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के गढवा जिले के कांडी के सरकारी आवासीय विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने व गर्भ गिराये जाने के मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है.छात्रा को गर्भवती करने का आरोपी उसका चचेरा भाई है.

झारखंड के गढवा जिले के कांडी के सरकारी आवासीय विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने व गर्भ गिराये जाने के मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. छात्रा को गर्भवती करने का आरोपी उसका चचेरा भाई है. इस मामले में छात्रा के पिता द्वारा बरडीहा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग है. इसके पूर्व इस मामले पीड़िता के पिता की ओर से बरडीहा थाना प्रभारी को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उसकी पुत्री को झांसे में लेकर अवैध संबंध स्थापित किया गया. इससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गयी.

आवेदन के आलोक में तत्काल ही आरोपी नाबालिग को बुधवार की देर रात में गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की के पिता ने बेटी के गर्भवती होने की बात को स्वीकार करते हुए कई बातों से सीडब्ल्यूसी को अवगत कराया.

इस मामले में सीडब्ल्यूसी ने अपनी जांच रिपोर्ट में छात्रा के गर्भवती होने की जांच करने वाली वार्डेन, विद्यालय प्रबंधन में शामिल लोग, प्रतिवेदन मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों व छात्रा के गर्भपात करने वाले चिकित्सक को दोषी बताया है.

आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में सुपुर्द किया गया, जहां से उसे रिमांड होम भेज दिया गया है. इधर मामला दर्ज होने के बाद आज छात्रा की मेडिकल जांच भी कराई गई है. वहीं, इस मामले में अभी तक विद्यालय की वार्डन छुट्टी पर गई हुई हैं. इसलिए अधिकारी इस संबंध में विद्यालय से संबंधित सभी पहलुओं की छानबीन नहीं कर सके हैं. सूत्रों के अनुसार छात्रा के पिता ने पुलिस की पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने लोकलाज के भय से अपनी पुत्री का गर्भपात कराया है. उन्होंने बताया कि गर्भपात बाहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया है.

उल्लेखनीय है कि गर्भपात कराना अवैध है. इसलिए इस मामले में संबंधित अस्पताल व उसके संचालक पर भी कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस व दूसरी अन्य एजेंसियां इस मामले में भी छानबीन करने में जुटी है. लेकिन छात्रा के पिता ने अपने आवेदन में इसका जिक्र नहीं किया है. इस संबंध में एसडीपीओ बाहमन टूटी ने बताया कि बरडीहा थाना में मामला दर्ज करने के तत्काल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :झारखंडरेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित