लाइव न्यूज़ :

झारखंड : सुधार गृह से फिर नाबालिग बंदी फरार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:54 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 17 अप्रैल जिले के बाल सुधार गृह से शनिवार को फिर से एक नाबालिग बंदी फरार हो गया। पिछले चार दिनों में तीन नाबालिग बंदी बाल सुधार गृह से भागे हैं।

उपायुक्त शशिरंजन ने बताया कि फरार बंदियों को पकड़ने के लिए विशेष दल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘सुधार गृह में क्षमता से अधिक बंदी हैं। क्षमता 50 बंदियों की है और मौजूदा समय में यहां 83 नाबालिग रह रहे हैं।’’

उपायुक्त ने बताया कि सुधार गृह को सशक्त बनाने के लिए ‘‘वाच टावर’’ और जालीदार खिड़की लगाने के साथ ही परिसर में कंटीले तार लगाने के लिए कदम उठाए गये हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उपायुक्त ने बताया कि नाबालिग बंदियों के अलावे दो अन्य बच्चे भी सुधार गृह से फरार हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे अनाथ हैं।

उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह और बाल गृह (सम्प्रेक्षण घर) में तैनात सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ लापरवाही के लिए कार्रवाई की गई है और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को हिदायत दी गई है कि वह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल