झारखंड के मंत्री महतो अब स्वस्थ, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:28 IST2021-01-21T18:28:39+5:302021-01-21T18:28:39+5:30

Jharkhand minister Mahato is now healthy, will soon be discharged from hospital | झारखंड के मंत्री महतो अब स्वस्थ, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

झारखंड के मंत्री महतो अब स्वस्थ, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

चेन्नई, 21 जनवरी झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अपने फेफड़ों के प्रत्यारोपण (बायलेटरल लंग ट्रांसप्लांट) के बाद अब स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है।

चेन्नई के ‘एमजीएम हेल्थकेयर’ अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण और ‘फायब्रोसिस’ के कारण 54 वर्षीय महतो फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो गया था और काफी हानि पहुंची थी।

अस्पताल ने कहा कि प्रत्यारोपण के बाद अब मंत्री स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।

महतो को पिछले साल अक्टूबर में भर्ती कराया गया था और 10 नवंबर को उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand minister Mahato is now healthy, will soon be discharged from hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे