लाइव न्यूज़ :

झारखंडः खेल मंत्री हसन अंसारी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दे डाली श्रद्धांजलि, गलती का अहसास होने पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2021 19:02 IST

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण और खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे दी.आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रख दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे बयान पर सोशल मीडिया में ट्वीट कर भूल सुधार किया.पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की अल्लाह से दुआ करता हूं.सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे भ्रामक खबरों की वजह से हुई है.

रांचीः झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण और खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दे दिये जाने का मामला सामने आया है.

इससे संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद मंत्री की जमकर किरकिरी हो रही है. हालांकि इसके बाद मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सफाई दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास एपीजे डा. अब्दुल कलाम चौक का सूबे के पर्यटन व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने उद्घाटन किया.

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे दी. इस दौरान उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रख दिया. मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज एक दु:खद खबर है. जिसने देश को पचास साल आगे ले जाने का काम किया ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का निधन हो गया है.

यह खबर सामने आने के बाद मंत्री को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपने बयान पर सोशल मीडिया में ट्वीट कर भूल सुधार किया. उन्होंने कहा कि भूलवश अपने संक्षिप्त भाषण में कुछ कह दिया था. दरअसल, यह सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे भ्रामक खबरों की वजह से हुई है. इस संबंध में जो भाषण में कहा है, उसके लिए दिल से क्षमा प्रार्थी हूं.

पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की अल्लाह से दुआ करता हूं. अल्लाह उन्हें लंबी उम्र दें और अच्छी सेहत प्रदान करें. अभी देश को उनकी काफी जरूरत है. इधर, सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को लेकर बहस शुरू हो गई है. भाजपा के नेताओं ने इसकी निंदा की है.

बता दें कि हफीजुल हसन अंसारी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण और खेल मंत्री हैं. देवघर जिले के मधुपुर से विधायक हैं. अंसारी के पिता झामुमो के कद्दावर नेता थे. हेमंत सरकार में मंत्री थे. उनके निधन के बाद हफीजुल उपचुनाव में झामुमो के विधायक चुने गए. 

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसहेमंत सोरेनमनमोहन सिंहझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे