लाइव न्यूज़ :

झारखंड: विधानसभा के गेट पर मंत्री ने कांग्रेस MLA इरफान अंसारी पर 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए बनाया दबाव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2019 19:38 IST

झारखंड विधानसभा: सीपी सिंह झारखंड की सरकार में शहरी विकास, आवास और ट्रांसपोर्ट मंत्री हैं. जबकि इरफान अंसारी जामताडा से कांग्रेस के विधायक हैं.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.इस दौरान झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन और पार्टी के अन्य विधायकों ने आरोप लगाया कि डीपीआर बनाने और स्मार्ट रोड में बड़ा घोटाला हुआ है.

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन और पार्टी के अन्य विधायकों ने आरोप लगाया कि डीपीआर बनाने और स्मार्ट रोड में बड़ा घोटाला हुआ है. इससे गुस्साए सीपी सिंह ने विपक्ष को सबूत देने की चुनौती दे डाली. इस दौरान मंत्री सीपी सिंह ने कांग्रेस के एक मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी पर 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए दबाव बनाते दिखे. 

यह घटना विधानसभा के मुख्य गेट पर हुई जहां विपक्ष के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे मंत्री सीपी सिंह ने विधायक इरफान अंसारी का हाथ पकड़ कर कहा कि ''इरफान भाई आप जोर से 'जय श्री राम' का नारा लगाइये.'' 

गेट के बाहर हुआ यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया. इस वीडियो में मंत्री सीपी सिंह दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि इरफान भाई नारा लगाइए. सीपी सिंह यहीं नहीं रुके. 

उन्होंने इरफान अंसारी से आगे कहा कि आपके पूर्वज भी "राम वाले" ही थे, बाबर वाले नहीं. वहीं, इरफान अंसारी कह रहे हैं कि आप लोग राम का नाम डराने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. राम के नाम को बदनाम कर रहे हैं. इस वक्त नौकरियों, पानी, बिजली और सीवर पर बात होनी चाहिए. इस पर सीपी सिंह ने कहा कि मैं यह आपको डराने के लिए नहीं कर रहा हूं. यह मत भूलिए कि आपके पूर्वज जय श्री राम का नारा लगाते रहे हैं. तैमूर, बाबर, गजनी आपके पूर्वज नहीं थे. आपके पूर्वज श्री राम को मानने वाले थे.  

यहां बता दें कि सीपी सिंह झारखंड की सरकार में शहरी विकास, आवास और ट्रांसपोर्ट मंत्री हैं. जबकि इरफान अंसारी जामताडा से कांग्रेस के विधायक हैं. यहां उल्लेखनीय है कि झारखंड में ही पिछले दिनों तबरेज़ अंसारी नाम के शख़्स की बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पिटाई की थी और 'जय श्री राम' कहने के लिए दवाब डाला था. पिटाई की वजह से तबरेज़ अंसारी की मौत हो गई थी. 

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में काफी बवाल मचा था. इसबीच सीपी सिंह ने कहा कि विपक्ष बेवजह के आरोप न लगाये. साथ ही चुनौती दी कि यदि आरोपों का कोई सबूत उनके पास है, तो वह उसके साथ सामने आयें. उचित फोरम पर उनके खिलाफ शिकायत करें. सिर्फ मीडिया में बयानबाजी बंद करें.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल