झारखंडः दोनों किडनी हुई फेल, इलाज में जमा पूंजी हुई खत्म तो शख्स ने मांगी इच्छामृत्यु, हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 14:26 IST2022-06-28T14:01:10+5:302022-06-28T14:26:51+5:30
बोकारो के रहनेवाले अजय की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं लिहाजा उसने सरकार से इच्छामृत्यु की इजाजात मांगा है।

झारखंडः दोनों किडनी हुई फेल, इलाज में जमा पूंजी हुई खत्म तो शख्स ने मांगी इच्छामृत्यु, हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
बोकारोःझारखंड के बोकारों के रहने वाले अजय अपने बीमार शरीर से छुटकारा चाहते हैं। उन्होंने सरकार से इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। अजय की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। इस निराशा से वे अब अपनी जिंदगी समाप्त कर लेना चाहते हैं। हालांकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अजय की स्थिति के बारे में जैसे ही पता चला उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इलाज का तुंरत निर्देश दिया।
अजय की कहानी को बाहर लाने का काम पत्रकार सोहन सिंह ने किया। सोहन ने अजय से बातचीत का अपने ट्वीटर खाते पर वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपनी लाचारी को बयां कर रहे हैं। अजय के चार बच्चे हैं। अजय का कहना है कि इलाज के लिए लाखो रुपये की जरूरत है, सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। मदद के रास्ते बंद हैं। ऐसे में मौत ही उसे दर्द से निजात दिला सकती है।
.@BokaroDc कृपया उक्त मामले की जांच कर अजय जी को असाध्य रोग उपचार योजना के तहत हर संभव मदद प्रदान करते हुए सूचित करें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 28, 2022
साथ ही परिवार और बच्चों को भी जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।@BannaGupta76https://t.co/QYB6qJM2Dy
पत्रकार सोहन ने वीडियो पोस्ट करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टैग किया। उन्होंने लिखा- झारखंड के बोकारो के रहने वाले अजय का दोनो किडनी फेल है। इलाज में खर्चे को देखकर सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है।अजय का कहना है की इलाज के लिए लाखो रुपये की जरूरत है, सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। मदद के रास्ते बंद हैं। ऐसे में मौत ही उसे दर्द से निजात दे सकती है।
सोहन ने एक तस्वीर भी साझा की। इसके साथ उन्होंने बताया कि अजय बहुत ही गरीब है। इतना पैसा नहीं है कि वह किडनी ट्रांसप्लांट करा पाए। पत्नी ने कहा की झारखंड सरकार हमारी मदद कर दे तो किडनी ट्रांसप्लांट हो जाएगा। पत्नी ने कहा की झारखंड सरकार का हमारा पूरा परिवार जिंदगी भर एहसानमंद रहेगा।
हेमंत सोरेन ने बोकारो के डीसी और स्वास्थ्य मंत्री को पीड़ित के इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बोकारो डीसी और स्वास्थ्य मंत्री से कहा, कृपया उक्त मामले की जांच कर अजय जी को असाध्य रोग उपचार योजना के तहत हर संभव मदद प्रदान करते हुए सूचित करें। साथ ही परिवार और बच्चों को भी जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।