झारखंड: पाकुड़ में पागल कुत्ते ने छह लोगों को काटा
By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:59 IST2020-12-05T21:59:51+5:302020-12-05T21:59:51+5:30

झारखंड: पाकुड़ में पागल कुत्ते ने छह लोगों को काटा
पाकुड़ (झारखंड), पांच दिसम्बर पाकुड़ के अमड़ापाड़ा प्रखंड के अलग-अलग गाँवों के छह लोगों को शुक्रवार शाम एक पागल कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अमड़ापाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर प्रेम कुमार मरांडी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया और समय से उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगा दिया गया।
इस बीच, स्थानीय लोगों द्वारा पागल कुत्ते को पीट कर मार डाल जाने की भी सूचना मिली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।