Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: 14 सीट, भाजपा को 8, झामुमो तीन, कांग्रेस दो और आजसू ने एक सीट पर मारी बाजी
By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2024 19:26 IST2024-06-04T19:24:20+5:302024-06-04T19:26:12+5:30
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: झारखंड के खूंटी में केन्द्रीय मंत्री भाजपा के अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने करारी हार दी है।

file photo
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए गठबंधन को इस बार भारी नुकसान उठाना पड़ा है। झारखंड में 8 सीटों पर भाजपा, झामुमो तीन, कांग्रेस दो और आजसू एक सीट पर जीत दर्ज की है। झारखंड के खूंटी में केन्द्रीय मंत्री भाजपा के अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने करारी हार दी है।
खूंटी (जीत-हार)- कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)- अर्जुन मुंडा (भाजपा),
लोहरदगा- सुखदेव भगत (कांग्रेस) - समीर उरांव (भाजपा)
सिंहभूम-जोबा मांझी(झामुमो) - गीता कोड़ा (भाजपा)
पलामू- बीडी राम (भाजपा) ममता भुईयां (राजद)
चतराः कालीचरण सिंह (भाजपा) के एन त्रिपाठी (कांग्रेस)
कोडरमा- अन्नपूर्णा देवी (भाजपा) विनोद सिंह (भाकपा- माले)
हजारीबाग- मनीष जायसवाल (भाजपा) जय प्रकाश भाई पटेल (कांग्रेस)
रांची- संजय सेठ (भाजपा) यशस्विनी सहाय (कांग्रेस)
जमशेदपुर-विद्युत वरन महतो (भाजपा) समीर मोहंती (झामुमो)
धनबाद- ढुल्लू महतो (भाजपा) अनुपमा सिंह (कांग्रेस)
गिरिडीह- सीपी चौधरी (आजसू) मथुरा महतो (झामुमो)
राजमहल-विजय हांसदा (झामुमो) ताला मरांडी (भाजपा)
दुमका- नलिन सोरेन (झामुमो) सीता सोरेन (भाजपा)
गोड्डा- निशिकांत दुबे (भाजपा) प्रदीप यादव (कांग्रेस)
पश्चिम सिंहभूम-जोबा मांझी(झामुमो)
लोहरदगाः कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत
बता दें झारखंड में 2019 की तरह एनडीए ने इस बार भी 13+1 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ा, जिसमें 13 सीटों में भाजपा मैदान में रही, एक पर आजसू। वहीं इंडी गठबंधन में ये फॉर्मूला इस बार 7+5+1+1 का था। जिसमें कांग्रेस सात पर, झामुमो पांच पर, वाम 1 पर और राजद 1 पर चुनावी मैदान में थे। पिछली बार यहां इंडी गठबंधन 12 सीट जीतने में सफल रहा था।