लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, मोरहाबादी मैदान में विपक्ष ने किया शक्तिप्रदर्शन!

By स्वाति सिंह | Updated: December 29, 2019 14:29 IST

Hemant Soren Oath Ceremony Live: मंत सोरेन ने साथ कांग्रेस से विधायक रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम ने शपथ ली, आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन ने रविवार (29 दिसंबर) को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला। इसके पहले वह 2013 में  जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

29 Dec, 19 02:28 PM

कांग्रेस से विधायक रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम ने शपथ ली, आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ ली 

29 Dec, 19 02:26 PM

आलमगिरी आलम ने मंत्री पद की शपथ ली 

कांग्रेस विधायक आलमगिरी आलम ने मंत्री पद की शपथ ली 

29 Dec, 19 02:11 PM

हेमंत सोरेन ने ली CM पद की शपथ

हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ 

29 Dec, 19 02:11 PM

राजद के तेजस्वी यादव, AAP के संजय सिंह और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मंच पर मौजूद।

29 Dec, 19 02:02 PM

हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण के लिए मंच पर

हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण के लिए मोरहाबादी मैदान पहुंच चुके हैं।

29 Dec, 19 01:59 PM

राहुल गांधी रांची पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत रांची पहुंचे। 

29 Dec, 19 01:14 PM

सोरेन के शपथग्रहण से पहले नक्सलियों ने उड़ाया सामुदायिक भवन

झारखंड में झामुमो नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनने जा रही नयी सरकार को एक प्रकार से चुनौती देते हुए प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा में शनिवार देर रात विस्फोटकों के जरिए सामुदायिक भवन को उड़ा दिया।

29 Dec, 19 01:14 PM

प्रियंका गांधी हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यहां पहुंचने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके अलावा भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान, राजद के तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, अब्दुलबारी सिद्दिकी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुके हैं।

29 Dec, 19 01:13 PM

अशोक गहलोत-ममता बनर्जी सहित ये नेता होंगें शामिल

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। यहां मोरहाबादी मैदान में आज दोपहर दो बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे।

29 Dec, 19 01:12 PM

अखिलेश यादव-मायावती नहीं होंगे शामिल

शपथ ग्रहण में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली।

29 Dec, 19 08:32 AM

नहीं शामिल होंगे उद्धव ठाकरे और पवार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं आ रहे हैं।

29 Dec, 19 08:32 AM

हेमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई बड़े उद्योगपति

 झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं शीर्ष नेताओं के अलावा कई बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में टाटा स्टील के एमडी टी वी नरेंद्रन, जेएसपीएल के सीएमडी नवीन जिंदल, डालमिया ग्रुप के एमडी पुनीत डालमिया, डालमिया ग्रुप के ईडी हरमीत सेठी, रूंगटा माइंस के एमडी सिद्धार्थ रूंगटा, इलेक्ट्रोस्टील के एमडी पंकज मलिहान और राहुल शर्मा,एस्सार के उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, बिरला ग्रुप के अध्यक्ष प्रमोद उंडे और बृजेश झा सहित कई उद्योगपति एवं उद्योग जगत से जुड़े लोग उपस्थित होंगे। 

29 Dec, 19 08:32 AM

सोरेन के साथ कांग्रेस के उरांव और आलम भी शपथ लेंगे

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव और कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे। इस बात की पुष्टि राज्य में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की है। इस बीच राजभवन के सूत्रों ने बताया है कि मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से उनके साथ शपथ लेने वाले सहयोगियों के नाम शनिवार रात्रि तक नहीं दिए गए, इसलिए जिन मंत्रियों को शपथ लेनी है, उनके नाम के वारंट हस्ताक्षरित नहीं हुए हैं। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'