लाइव न्यूज़ :

झारखण्ड विधानसभा की गणना देश में आदर्श विधानसभा के रूप में हो-राज्यपाल

By भाषा | Updated: November 23, 2020 00:36 IST

Open in App

रांची, 22 नवंबर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि विधायक ऐसी सक्रिय भूमिका निभाए कि झारखंड विधानसभा की गणना देश में आदर्श विधानसभा के रूप में हो।

झारखंड विधानसभा की स्थापना के बीस वर्ष पूरे होने पर आज यहां विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘झारखण्ड विधानसभा की गणना देश में आदर्श विधानसभा के रूप में हो। इसके लिए विधानसभा के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भूमिका के निर्वहन की आवश्यकता है, ताकि हम अपने राज्य की जनता के दुःख-दर्द को दूर करके एक समृद्ध और गौरवशाली झारखण्ड का निर्माण कर सकें।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं झारखण्ड विधान सभा के समस्त विधायकों का आह्वान करते हुए आशा करती हूं कि वे दलीय भावना से ऊपर उठकर ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ की भावना से अभिसिंचित हों, ओत-प्रोत हों। जिससे हमारे सदस्यों की ओर, हमारी विधायिका की ओर, हमारी कार्यपालिका की ओर टकटकी लगाई हुई जनता की आशा और आकांक्षाएं पूर्ण हों।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘आपलोग अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में जाकर जनता दरबार का आयोजन करें। इससे आप लोग उनके सुख-दुःख को और बेहतर तरीके से जान सकेंगे। साथ ही विकास की संभावनायें भी सामने आयेंगी। आपको आपके विधानसभा का हर व्यक्ति पहचाने। आप अपनी छवि ऐसी बनायें कि जनता को आप में अपनापन नज़र आये और आपके समक्ष खुले मन से क्षेत्र की समस्याओं को प्रकट कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो