लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Taja Khabar: रिम्स ने कहा- लालू प्रसाद यादव को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं

By भाषा | Updated: April 29, 2020 05:15 IST

लालू यादव चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में रिम्स में इलाजरत हैं। उन्हें इन मामलों में चौदह वर्ष से लेकर चार वर्ष तक की कैद की सजा मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में लालू के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है।  लालू रिम्स के निजी वार्ड में भर्ती हैं और वह अपने निजी कक्ष से बाहर निकल भी नहीं रहे हैं।

रांची: रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान के निदेशक डा. डीके सिंह ने आज स्पष्ट किया कि चारा घोटाले में सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में यहां उपचार कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं है क्योंकि उनका इलाज करने वाले किसी चिकित्सक अथवा उनके टीम के किसी स्वास्थ्यकर्मी को इसका संक्रमण नहीं है।

डा. सिंह ने आज यह स्पष्टीकरण उन मीडिया खबरों के संदर्भ में दी जिनमें इस बात की आशंका जतायी गयी थी कि मेडिसिन विभाग में भर्ती एक वृद्ध मरीज के सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद लालू का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डा. उमेश प्रसाद की टीम के भी उससे प्रभावितहोने की आशंका है।

रिम्स निदेशक ने स्पष्ट किया कि लालू रिम्स के निजी वार्ड में भर्ती हैं और वह अपने निजी कक्ष से बाहर निकल भी नहीं रहे हैं। लिहाजा उनके संक्रमित होने की कोई आशंका नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लालू का इलाज कर रहे डा. उमेश प्रसाद की यूनिट का कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या लालू यादव का भी कोरोना संक्रमण के लिए जांच कराया जायेगा, सिंह ने कहा कि उसकी कोई आवश्यकता ही नहीं है।

सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि लालू की यूनिट के डा. उमेश प्रसाद आवश्यक समझेंगे तो उनकी जांच करायी जा सकती है। लालू यादव चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में रिम्स में इलाजरत हैं। उन्हें इन मामलों में चौदह वर्ष से लेकर चार वर्ष तक की कैद की सजा मिली है। इस बीच लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में लालू के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह