लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Taja Khabar: जमशेदपुर में कोरोना ने दी दस्तक, आज तीन नये मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 165

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2020 19:25 IST

राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है. राज्य में 84 एक्टिव मामले हैं, जबकि 78 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइस संक्रमित मरीज के साथ ही गिरिडीह में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है. चाकुलिया के दोनों छात्र 4 दिन पहले कोलकाता से अपने घर लौटे हैं. 

रांची: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में से दो और गिरिडीह से कोरोनावायरस के नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है. राज्य में 84 एक्टिव मामले हैं, जबकि 78 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य के 24 जिलों में से कुल 14 जिले अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 

राज्य में पहली बार कोल्हान प्रमंडल में कोरोना ने दस्तक दी है. पिछले 42 दिनों से यहां एक भी कोरोना का केस नहीं था. वहीं, गिरिडीह में आज फिर एक कोरोना मरीज मिला है. यहां गांडेय के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर को संक्रमित पाया गया. वह दो दिन पहले ही सूरत से अपने घर लौटा है. 

सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है. इस संक्रमित मरीज के साथ ही गिरिडीह में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है. इससे पहले आज सुबह कोल्हान में कोरोना ने दस्तक दी थी. चाकुलिया से 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी. दोनों कोरोना संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री पश्चिम बंगाल की बताई गई. दोनों ही मरीज वापसी के बाद से क्वारेंटाइन में थे. चाकुलिया के दोनों छात्र 4 दिन पहले कोलकाता से अपने घर लौटे हैं. 

एमजीएम, जमशेदपुर ने कोरोना संदिग्‍धों की सैंपल जांच के क्रम में चाकुलिया के दोनों छात्रों की कोरोना संक्रमितों के रूप में पहचान की है. जबकि गिरिडीह के प्रवासी मजदूर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि पीएमसीएच, धनबाद ने की है. 

पूर्वी सिंहभूम के डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने दोनों छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. फिलहाल इन्‍हें कोविड अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है. इनके परिवार के सदस्‍यों को भी क्‍वारंटाइन किया गया है. इनके सैंपल की भी जांच की जा रही है. जिले में दो नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना पर काबू पाने में आप सभी जिला प्रशासन का सहयोग करें. अपने घरों से बाहर अनावश्यक ना निकलें. मास्क का प्रयोग जरूर करें. नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें. इस दौरान यहां- वहां नहीं थूकें.

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया