लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Taja Khabar: झारखंड में कोरोना वायरस के 12 नए मामले, कुल संख्या हुई 173

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:16 IST

राज्य में अब तक कुल 79 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन मरीज की मौत हो चुकी है और 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।  

Open in App
ठळक मुद्देगिरिडीह में संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गयी है।राज्य में पाये गये संक्रमण के नए 12 मामलों में अधिकतर प्रवासी हैं।

रांची: झारखंड में प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों के लौटने से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राज्य के विभिन्न शहरों में 12 नये संक्रमित मिले जिनमें से अधिकतर प्रवासी हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 173 तक हो गई गयी है। जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जमशेदपुर के घाटशिला में चाकुलिया के दो प्रवासी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

यह दोनों आठ मई को कोलकाता से यहां लौटे थे। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हजारीबाग में छह, रांची और लातेहार में एक-एक नये मरीज पाये गये। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार गिरिडीह में बाहर से आया एक प्रवासी सोमवार देर रात कोविड-19 से संक्रमित पाया गया जबकि एक अन्य मरीज मंगलवार को संक्रमित पाया गया।

इसके बाद गिरिडीह में संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गयी है। राज्य में पाये गये संक्रमण के 12 मामलों में अधिकतर प्रवासी हैं जो हाल में देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य में लौटे हैं। राज्य में अब तक कुल 79 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।  

इसके अलावा, बता दें कि झारखंड सरकार ने मंगलवार को यहां उच्च न्यायालय को सूचित किया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में कराने के लिए आदेश दे दिया गया है तथा इन अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल भी रहा है। झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश डॉ. रविरंजन एवं न्यायमूर्ति एस एन प्रसाद की खंड पीठ के सामने राज्य सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में सभी निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज शुरू करने का आदेश दिया गया है।

निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज शुरू भी हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा- निर्देशों के आलोक में सभी काम किए जा रहे हैं। अदालत इस बाबत दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सरकार की ओर से बताया गया कि प्रवासी मजदूरों की जांच की जा रही है। जिन प्रवासी मजदूरों में प्रारंभिक लक्षण नहीं पाए जा रहे हैं, उन्हें घर पर पृथकवास में रहने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी