लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 'बदलाव यात्रा' शुरू कर झामुमो ने झोंकी ताकत, हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2019 16:48 IST

झारखंड में इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दूसरी पार्टी है जिसने जोर शोर से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत झामुमो 'बदलाव यात्रा' लाई है।

Open in App

झारखंड में विधानसभा चुनाव की शुरू हुई सरगर्मी के बीच भाजपा के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झामुमो की 'बदलाव यात्रा' साहेबगंज से शुरू हो गई है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बदलाव यात्रा शुरू हुई है, जो विभिन्न जिला मुख्यालयों से होकर 19 अक्टूबर को रांची में संपन्न होगी. 

अपनी बदलाव यात्रा के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा और युवाओं से लेकर किसानों से कई वादे भी किये. उन्होंने कहा कि मैं राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि मेरी सरकार बनते ही सभी को उसका हक मिलेगा. राज्य के आदिवासी को 28 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और अनुसूचित जाति को 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

झामुमो नेता ने कहा कि अगर झामुमो की सरकार बनी तो गरीब परिवारों को सभी सुविधा के साथ-साथ आवास के लिए 3 लाख रुपए दिये जाएंगे. युवाओं को पहले साल 5 लाख नौकरियां और जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तबतक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बिचौलियों, महाजनों और साहूकारों से मुक्ति दिलाने के लिए हर गांव में किसान बैंक की स्थापना की जाएगी. यहां उचित मूल्य पर अपने गांव में ही किसान अपना उत्पाद बेच पाएंगे. खासमहल में रहने वालों को डर के साये में नहीं जीना पड़ेगा.

वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले पांच साल में रघुवर सरकार ने राज्य को तहस-नहस कर दिया. अगर अब भी सियासी चेतना नहीं जगी तो झारखंड का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. सरकारी कंपनियां बंद हो रही हैं. ऐसे में आरक्षण भी खत्म हो जाएगा. भाजपा शुरू से ही इसके पक्ष में रही है.

हेमंत के मुताबिक जो लोग यहां पर पांच फीसदी भी नहीं हैं, उनको 10 फीसदी का आरक्षण दिया गया. जबकि जिनकी आबादी 50 फीसदी है, उसको कुछ भी नहीं. पांच साल हुए घोटालों की फेहरिस्त काफी लंबी है. छत्तीसगढ, हरियाणा और पंजाब के लोगों को यहां नौकरी दी गई. ये आगे नहीं चलेगा. यहां उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को नजदीक देख झारखंड में भाजपा के बाद झामुमो दूसरी पार्टी है जो अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. जबकि अभी अन्य दल जोड़-घटाव में ही व्यस्त दिख रहे हैं.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों