लाइव न्यूज़ :

झारखंड अपने अंदर नव-ऊर्जा लेकर आगे बढ़ रहा है:सोरेन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 00:48 IST

Open in App

रांची, 22 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखण्ड अपने अंदर नव ऊर्जा समाहित कर आगे बढ़ रहा है और इस राज्य की चुनौतियों से निपटने के लिए यह ऊर्जा कारगर साबित होगी।

झारखंड विधानसभा के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बात कही।

सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड राज्य के अंदर संसाधन मौजूद हैं, जिसके बल पर झारखण्ड को विश्व स्तर पर पहचान दी जा सकती है।’’

उन्होंने कहा कि झारखण्ड की आंतरिक व्यवस्था को अवसर में बदलने का मौका है जिसके लिए सुंदर, अनुशासित और शांतिप्रिय व्यवस्था बनानी होगी तभी लोगों का आकर्षण राज्य की ओर बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘आज उल्लास का दिन है। खुशी का माहौल है। झारखण्ड ने लंबा सफर तय किया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव हमने देखा है। कई चुनौतियों को स्वीकारा है, जिसकी गवाह झारखण्ड विधानसभा बनी है। यह वह महापंचायत है, जहां 81 विधायक मिलकर राज्य को दिशा देने का प्रयास करते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। विगत एक वर्ष से कार्यपालिका और विधायिका के सहयोग से हम महामारी के बीच भी सफलता से आगे बढ़ रहें हैं। झारखण्ड पूरे देश के लिए उदाहरण बना। कोई भय नहीं फैला न भूख से किसी की मौत हुई। कई राज्यों की स्थिति भयावह हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल