लाइव न्यूज़ :

झारखंड: विधायक खरीद-फरोख्त मामले में महाराष्ट्र के छह नेताओं को नोटिस भेजने की तैयारी, शराब के धंधे को लेकर भी होगी पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2021 20:05 IST

झारखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त तथा सरकार गिराने की साजिश मामले में रांची पुलिस जेल भेजे गए तीन आरोपितों की स्वीकारोक्ति में सामने आए साजिशकर्ताओं के नामों पर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक खरीद-फरोख्त मामले में रांची पुलिस महाराष्ट्र के छह नेताओं को नोटिस भेजने की तैयारी में है। पुलिस तीन आरोपितों की स्वीकारोक्ति में सामने आए साजिशकर्ताओं के नामों पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस मामले में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने शराब माफिया पर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

रांचीःझारखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त तथा सरकार गिराने की साजिश मामले में रांची पुलिस जेल भेजे गए तीन आरोपितों की स्वीकारोक्ति में सामने आए साजिशकर्ताओं के नामों पर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। जेल भेजे गये आरोपितों के बयान के आधार पर महाराष्ट्र के छह नेताओं को नोटिस भेजने की तैयारी की गई है। एक-दो दिनों में उन्हें नोटिस भेज दिया जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के भाजपा नेता चंद्रशेखर राव बावनकुले और चरण सिंह के अलावा होटल लीलैक में ठहरने वाले जय कुमार बेलखेडे़, मोहित भारतीय, आशुतोष ठक्कर, अमित कुमार यादव को नोटिस भेजा जा रहा है। पुलिस रजिस्टर्ड डाक से इन्हें नोटिस भेजकर तामील कराएगी, जिससे निर्धारित समय में नोटिस का जवाब नहीं आने पर बिना पक्ष के ही अभियुक्त बनाए जाएंगे। वहीं, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, होटलों में जाने और ठहरने के रिकॉर्ड व हवाई यात्रा की टिकट के पीएनआर नंबरों के आधार पर केस में अभियुक्तों के नाम जुडेंगे।

इस मामले में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने शराब माफिया पर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़नवीस सरकार में चंद्रशेखर राव बावनकुले आबकारी मंत्री रहे हैं। ऐसे में संभव है कि झारखंड में शराब के ठेके को लेकर भी लोगों में बात हुई हो। ऐसे में पुलिस इन पहलुओं पर भी जांच करेगी। रांची पुलिस महाराष्ट्र के छह लोगों के बयान लेगी। इसके लिए रांची पुलिस की टीम मुंबई में कैंप कर रही है। महाराष्ट्र में दोनों नेताओं के अलावा एनएसजी के पूर्व सहायक कमांडर जयकुमार बेलखेडे, भाजपा नेता मोहित भारतीय, अविनाश ठक्कर, अनिल जाधव से भी पुलिस पूछताछ करेगी। 

तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी पुलिस

इस मामले में तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। दिल्ली के होटल विवांता में झारखंड के तीन विधायकों इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और अमित यादव की मौजूदगी, उनकी महाराष्ट्र के नेताओं चंद्रशेखर राव बावनकुले, चरण सिंह के साथ बैठक की सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस अब तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। संदेह में आये सारे लोगों की दिल्ली में मौजूदगी दिखाने के लिए उनके कॉल डंप निकाले जा रहे हैं। कॉल डंप से यह साबित करने की कोशिश होगी कि सभी की मौजूदगी एक साथ थी। 

सप्ताह भर में सामने आ जाएगी सच्चाई!

इस बीच झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि सरकार गिराने की साजिश के मामले में जो बातें सामने आई है, उसमें इत्तेफाकन भाजपा ने बवंडर खड़ा करने का काम किया है। हमने विधायकों को निर्दोष बताने को लेकर किसी भी तथ्यों की अनदेखी नहीं की है। हमने सब की बातों को सुना है। प्रारंभिक जांच में हमने यह पाया है कि कांग्रेस के विधायक निर्दोष हैं। जांच के बाद एक सप्ताह के अंदर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे