लाइव न्यूज़ :

झारखंड उच्च न्यायालय ने निशिकांत दूबे की पत्नी के खिलाफ पुलिस की जांच पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:19 IST

Open in App

रांची, 28 जून झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके द्वारा जमीन खरीद से जुड़े मामले में फिलहाल पुलिस जांच पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की पीठ ने सांसद निशिकांत दूबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके द्वारा जमीन खरीद से जुड़े मामले में देवघर उपायुक्त के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी की जांच पर रोक लगा दी है।

पीठ ने सोमवार को नोटिस जारी कर राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। इस मामले में अब आठ सितंबर को सुनवाई होगी।

अनामिका गौतम की ओर से इस संबंध में झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई है।

मामले की सुनवाई के दौरान अनामिका के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने न्यायालय को बताया कि दीवानी मामले में उपायुक्त को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा इसी मामले से संबंधित अन्य प्राथमिकी को पूर्व में उच्च न्यायालय खारिज कर चुका है।

याचिका में कहा गया है कि भाजपा सांसद और उनके परिवार को उत्पीड़ित करने की गलत मंशा से दर्ज पुलिस की इस प्राथमिकी को भी निरस्त किया जाए।

दलीलें सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने सांसद की पत्नी के खिलाफ पुलिस जांच पर रोक लगाते हुए इस बारे में राज्य सरकार से जवाब तलब किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र