लाइव न्यूज़ :

झारखंड हाईकोर्टः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झटका, जमानत नहीं, 19 फरवरी तक करना होगा इंतजार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2021 15:25 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव को झटका लगा है. सीबीआई के विरोध के कारण जमानत याचिका पर सुनवाई 19 फरवरी तक टल गई है.

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा. झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और सीबीआई से उनके अबतक के कुल कस्टडी दिवसों की सत्यापित प्रति मांगी है.उम्‍मीद की जा रही थी कि लालू को आज जमानत मिली तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे.

रांचीः बहुचर्चित चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर झटका लगा है.

जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. लेकिन सीबीआई ने कोर्ट में विरोध किया. जमानत पर अब अगले हफ्ते यानी 19 फरवरी को सुनवाई होगी. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा.

झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई से अबतक के कुल कस्टडी की सत्यापित प्रति मांगी है. लालू यादव के वकील ने कहा कि वह 42 माह से जेल में हैं. इधर सीबीआई ने लालू की जमानत का पुरजोर विरोध किया. सीबीआई के अनुसार 37 माह और 6 दिन. हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने सत्यापित प्रति जमा करने का निर्देश दिया.

19 फरवरी को अगली सुनवाईः अब 19 फरवरी को इस मामले में अगली सुनवाई होगी. लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं. इससे पहले लालू यादव के वकील देवर्षि मंडल ने दावा किया था कि आज लालू यादव को जमानत मिल जाएगी और वे जेल से बाहर आ जाएंगे. लालू प्रसाद यादव की ओर से अपील याचिका में कहा गया है कि उन्होंने जेल में 42 महीने 28 दिनों की हिरासत की अवधि पूरी कर ली है, जबकि सीबीआई के अनुसार लालू प्रसाद यादव की आधी सजा पूरी नहीं हुई है.

लालू प्रसाद यादव की जमानत का विरोध कियाः आधी सजा पूरी नहीं होने के कारण सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव की जमानत का विरोध किया और कहा कि इन्हें फिलहाल जमानत नहीं मिल सकती. रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत से लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के जिन चार मामलों में सजा मिली है, उसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की है. इसमें तीन मामलों में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.

दुमका कोषागार से अवैध निकासीः सिर्फ दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है. इस केस में जमानत मिलने पर वे जेल से बाहर आ जायेंगे. उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव पर झारखंड में कुल पांच मामले चल रहे हैं.

इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है. लालू को पहले ही चाईबासा के दो एवं देवघर मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जबकि दुमका कोषागार मामले में उन्होंने हाईकोर्ट से जमानत मांगी है. डोरंडा कोषागार मामले में अभी निचली अदालत में सुनवाई चल रही है. अगर लालू प्रसाद यादव को अदालत से जमानत मिलती तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे.

टॅग्स :सीबीआईलालू प्रसाद यादवझारखंडबिहारराबड़ी देवीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे