लाइव न्यूज़ :

झारखंड उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत दी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:47 IST

Open in App

रांची, आठ सितंबर झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में 2011 के राष्ट्रीय खेलों के दौरान अनियमितताओं के संबंध में आरोपी आर के आनंद की अग्रिम जमानत को मंजूरी दे दी है।

न्यामूर्ति ए के चौधरी ने मंगलवार को आनंद को निचली अदालत में 50 लाख रुपये जमा करने की शर्त पर अग्रिम जमानत दी। वह 2011 में राज्य में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों की आयोजन समिति के पदाधिकारी थे।

आयोजन के दौरान 28.38 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं का पता चला, जिसकी जांच राज्य का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कर रहा है। आनंद की ओर से पेश हुए वकील सिद्धार्थ लूथरा ने उम्र और स्वास्थ्य के मुद्दों के आधार पर अग्रिम जमानत मांगी थी।

आनंद ने दावा किया कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया और उनका नाम मूल प्राथमिकी में नहीं था। जुलाई 2019 में झारखंड सरकार ने एसीबी को आनंद पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद उनका नाम निचली अदालत में दायर प्राथमिकी और चार्जशीट में जोड़ा गया था।

उच्च न्यायालय ने छह जुलाई को उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया