लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार ने लिया फैसला, कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर एक लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:24 IST

झारखंड में बृहस्पतिवार शाम तक कोरोना संक्रमण से कुल जहां 67 लोगों की मौत हो गयी वहीं कुल 7166 लोग संक्रमित पाये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाने और दो वर्ष तक की कैद की सजा होगी।झारखंड सरकार ने इससे जुड़े प्रस्ताव पारित कर दिया है और अब इसे कानूनी स्वरूप देने के लिए राज्य विधानसभा से पारित कराया जायेगा।

रांची: झारखंड सरकार ने मास्क न लगाने और कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाने और दो वर्ष तक की कैद की सजा देने का निर्णय लिया है। झारखंड मंत्रिमंडल ने इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दिया है और अब इसे कानूनी स्वरूप देने के लिए राज्य विधानसभा से पारित कराया जायेगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। झारखंड में हाल के दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस आशय का फैसला लिया है। राज्य में बृहस्पतिवार शाम तक कोरोना संक्रमण से कुल जहां 67 लोगों की मौत हो गयी वहीं कुल 7166 लोग संक्रमित पाये गये हैं।

इस बीच भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार की राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मास्क नहीं लगाने पर एक लाख रुपये के जुर्माने संबंधी अध्यादेश को गरीब विरोधी, जन विरोधी एवं तुगलकी बताते हुए इस पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है।

प्रकाश ने कहा कि मास्क सबके लिये अनिवार्य नहीं होता। स्वस्थ व्यक्ति के लिये गमछा, रुमाल आदि से चेहरे को ढंकने की अनिवार्यता होनी चाहिये। 

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल