लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कल होगा हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की सूची   

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2020 16:45 IST

झारखंडः मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर भी बातें फाइनल हो चुकी हैं. बताया जाता है कि कांग्रेस को मंत्रियों के तीन पद और मिल सकते हैं. इसके साथ कांग्रेस के पांच मंत्री हो जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार कल 24 जनवरी को होना तय हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और कैबिनेट विस्तार के लिए समय मांगा है.

झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार कल 24 जनवरी को होना तय हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और कैबिनेट विस्तार के लिए समय मांगा है. जानकारी के अनुसार राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह दिन के एक बजे होगा. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिल कर मंत्रिमंडल गठन के लिए समय निर्धारित किया और मंत्रियों की सूची सौंपी है. समझा जा रहा है कि इस दौरान उन्‍होंने नए मंत्रियों के नाम राज्यपाल को सौंपा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर भी बातें फाइनल हो चुकी हैं. बताया जाता है कि कांग्रेस को मंत्रियों के तीन पद और मिल सकते हैं. इसके साथ कांग्रेस के पांच मंत्री हो जाएंगे. झामुमो के खाते में मंत्रियों के कुल पांच पद मिले हैं. राजद को एक पद पहले से ही दे दिया गया है. 

कांग्रेस कोटे से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है. झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम की चर्चा है. हालांकि अंतिम समय में कुछ नाम बदल भी सकते हैं. 

वहीं, हेमंत सोरेन ने चुटकी लेते हुए कहा है कि हालिया विधानसभा चुनाव में विपक्ष की करारी हार हुई है. उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हमारी मजबूती, हमारी एकता देखकर ज्यादा परेशान हैं. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अपने षड्यंत्रकारी चरित्र से बाज भी नहीं आ रहा है. सत्तापक्ष अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है. 

इससे पहले बुधवार को दिल्ली से रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दिये थे. उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई अडचन नहीं है. सत्तापक्ष अपनी रणनीति पर काम कर रहा है. 

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इससे पहले सुबह में मंत्रियों को वारंट भेजा जाएगा. 8 मंत्रियों को शपथ लेना है. इनमें से पांच झामुमो और तीन कांग्रेस कोटे से हो सकते हैं. यहां बता दें कि हेमंत सरकार ने 29 दिसंबर को शपथ ली थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ तीन मंत्रियों का शपथग्रहण हुआ था. इनमें से दो कांग्रेस और एक राजद कोटे के मंत्री हैं. जिसके बाद अबतक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है. विपक्ष इसको लेकर सरकार पर सवाल उठाता रहा है. जानकारी के मुताबिक मंत्रीपद की संख्या को लेकर कांग्रेस और झामुमो में पेंच फंसा था. जिसके चलते मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी हुई.

टॅग्स :हेमंत सोरेनलोकमत समाचारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है