लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार स्वास्थ्यकर्मियों को एक माह का मूल वेतन प्रोत्साहन राशि के रूप में देगी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:42 IST

Open in App

रांची, एक मई झारखंड सरकार ने कोविड संक्रमण काल में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए अपने नियमित एवं संविदा पर कार्यरत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अप्रैल, 2020 के मूल वेतन/मानदेय के बराबर रकम प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का फैसला किया है।

झारखंड सरकार की ओर से शनिवार शाम जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है।

इसके अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को उनके मूल वेतन/मानदेय के बराबर राशि प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाने के फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकार के आज के फैसले के अनुसार, लगभग 103 करोड़ रुपये व्यय कर पूरे राज्य में काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों को यह प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

प्रोत्साहन राशि वर्ष 2020 के अप्रैल माह के मूल वेतन अथवा मानदेय के बराबर होगी।

यह स्पष्ट किया गया है कि कोरोना संक्रमण काल में सेवा करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को ही यह प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह