लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार ने किसानों के 980 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 00:36 IST

Open in App

रांची, 17 जून झारखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्ताधारी गठबंधन ने बृहस्पतिवार को राज्य के 2.46 किसानों के 980 करोड़ रुपये का ऋण माफ करने की घोषणा की है।

झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री तथा कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ने 2,46,012 किसानों के पचास हजार रुपये तक का ऋण माफ करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी को लेकर कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।

बादल ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने बजट में कर्ज माफी की घोषणा की थी और हम निरंतर इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।’’ ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में किसानों की कर्ज माफी के लिए एक हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी।

गौरतलब है कि दिसंबर, 2019 के विधानसभा चुनावों के अपने चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों के दो लाख रुपये तक का ऋण माफ करने का वादा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए