लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार ने केन्द्र सरकार, आरबीआई के साथ हुए त्रिपक्षीय समझौते से बाहर आने का फैसला किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 23:47 IST

Open in App

रांची, छह जनवरी झारखंड सरकार ने केंद्रीय बिजली उत्पादन कंपनियों के लिए भुगतान सुरक्षा तंत्र को लेकर केन्द्र सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के साथ हुए त्रिपक्षीय समझौते से बाहर आने का बुधवार को फैसला किया।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद देर शाम संवाददाता सम्मेलन में इस फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दामोदर घाटी निगम के बिजली बिल के बकाये के मामले में झारखंड सरकार के रिजर्व बैंक खाते से राज्य सरकार को विश्वास में लिये बिना जिस प्रकार धन की कटौती कर ली गयी, उसे देखते हुए मंत्रिमंडल ने यह फैसला किया।

सोरेन ने बताया कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय, झारखंड सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच त्रिपक्षीय समझौते के संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि यह समझौता राज्य हित में नहीं है, इसलिए राज्य सरकार ने इससे बाहर आने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को केन्द्र सरकार ने 1,417 करोड़ पचास लाख रुपये बिजली के बकाये की पहली किश्त झारखंड के खाते से काटने के निर्देश रिजर्व बैंक आफ इंडिया को दिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!