झारखंड सरकार ने 450 करोड़ रुपये से अधिक के राजमार्ग निर्माण की स्वीकृति दी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 01:25 IST2021-08-06T01:25:29+5:302021-08-06T01:25:29+5:30

Jharkhand government approves highway construction worth more than Rs 450 crore | झारखंड सरकार ने 450 करोड़ रुपये से अधिक के राजमार्ग निर्माण की स्वीकृति दी

झारखंड सरकार ने 450 करोड़ रुपये से अधिक के राजमार्ग निर्माण की स्वीकृति दी

रांची, पांच अगस्त झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में कुल 450 करोड़ रुपये से अधिक के राजमार्ग निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति दी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यहां राज्य मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि जिन प्रमुख राजमार्गों के निर्माण को मंत्रिपरिषद ने हरी झंडी दिखायी उनमें जामताड़ा जिले में लंबाई 20.350 किलोमीटर की सड़क का निर्माण शामिल है। इसके तहत ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु 63 करोड़ 75 लाख 77 हजार 2 सौ रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

इसी प्रकार पलामू जिले में सलटुआ मोड़-खारसो-मतौली मोड़ (रंका-रमकंडा पथ पर) के बीच 21.110 किलोमीटर लंबे सड़कखंड के पुनर्निर्माण कार्य को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया और इस हेतु 88 करोड़ 46 लाख 78 हजार एक सौ रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

लातेहार जिले में बरवाडीह- हुटार पथ 7.2 किमी लंबे सड़कखंड को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए इसके पुनर्निर्माण कार्य हेतु 34 करोड़ 85 लाख 27 हजार तीन सौ रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

चतरा जिले में एनएच 100 पुलिस लाइन से नवाडीह पथ पर 17.600 किमी लंबे सड़क खंड को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए इसके चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य हेतु 38 करोड़ 91 लाख 73 हजार चार सौ रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

इसी तरह कई और मंजूरियां दी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand government approves highway construction worth more than Rs 450 crore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे