लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार ने नीरज सिन्हा को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:24 IST

Open in App

रांची, 12 फरवरी झारखंड सरकार ने 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नीरज सिन्हा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। वर्तमान में राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक एम वी राव अब अपने मूल पद होमगार्ड के महानिदेशक बने रहेंगे।

झारखंड सरकार द्वारा बृहस्पतिवार जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड सशस्त्र पुलिस बल एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नीरज सिन्हा राज्य के नये पुलिस महानिदेशक होंगे।

इससे पूर्व 1987 बैच के ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एम वी राव को 15 मार्च, 2020 को झारखंड सरकार ने राज्य का प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया था लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें नियमित पुलिस महानिदेशक नहीं नियुक्त किया जा सका।

नीरज सिन्हा वर्तमान में झारखंड सशस्त्र पुलिस बल:जैपः के महानिदेशक थे तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का भी उनके पास अतिरिक्त प्रभार था।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पैनल में वरीय अधिकारियों में नीरज सिन्हा का नाम था। लेकिन मार्च 2020 में पैनल से बाहर वरीयता के क्रम में पांचवें स्थान पर रहे एमवी राव को हेमंत सरकार ने राज्य का प्रभारी पुलिस पुलिस महानिदेशक बनाया था। राज्य सरकार बाद में राज्य के पुलिस महानिदेशक के लिए पैनल बनाने का अनुरोध करने यूपीएससी गयी थी लेकिन यूपीएससी ने नया पैनल भेजने से इनकार कर दिया था और यह मामला एक जनहित याचिका के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो