Jharkhand Government: 180 दिन का मातृत्व अवकाश, झारखंड में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को भी तोहफा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 15:53 IST2023-07-06T15:53:19+5:302023-07-06T15:53:56+5:30
Jharkhand Government: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योग्य महिला कर्मचारियों को 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मिलेगा।

file photo
Jharkhand Government:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य प्रशासन द्वारा संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को भी 180 दिन का मातृत्व अवकाश देने के प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति प्रदान कर दी। इससे पहले, संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को इस तरह का लाभ देने का कोई प्रावधान नहीं था।
राज्य सचिवालय के बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योग्य महिला कर्मचारियों को 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मिलेगा।" बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव ऐसी महिला कर्मचारियों पर लागू होगा जिन्होंने पिछले 12 महीनों में 80 दिनों तक संविदा पर काम किया है।