लाइव न्यूज़ :

झारखंड: ‘गेल’ का अपहृत सुरक्षाकर्मी 19 दिन बाद जंगल से बरामद

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:58 IST

Open in App

रामगढ़, 22 मई झारखंड के रामगढ़ जिले में तीन मई की रात अगवा किये गए गैस अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के एक सुरक्षाकर्मी को 19 दिन बाद शनिवार को जिले के जंगलों में स्थित भुचुंगडीह गांव से बरामद किया गया, जहां अपहरणकर्ता उसे छोड़कर फरार हो गये थे।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गेल के निजी सुरक्षाकर्मी रामकुमार प्रजापति (30) को भुचुंगडीह के जंगल से बरामद किया गया। पुलिस के दावे के अनुसार अपहरणकर्ता सुरक्षाकर्मी को यहां छोड़कर फरार हो गये थे।

कुमार ने बताया कि पुलिस गेल प्रजापति की तलाश कर रही थी और उसकी कार्रवाई के दबाव का ही परिणाम था कि अपराधी सुरक्षाकर्मी को मुक्त करने को मजबूर हो गये।

तीन मई को अपराधियों ने गेल के दो सुरक्षाकर्मियों का अपहरण किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी मांग के बारे में जानकारी देने के लिए एक सुरक्षाकर्मी को एक दिन बाद ही रिहा कर दिया था।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ एवं बोकारो के बीच में गैस पाइप लाइन बिछाये जाने के कार्य में तैनात इस सुरक्षाकर्मी के अपहरणकर्ताओं के गिरोह का पता चल गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां