लाइव न्यूज़ :

झारखंड : मंदिर को धमकी भरा पत्र भेजने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 00:56 IST

Open in App

रामगढ़ (झारखंड), 18 अक्टूबर झारखंड के रामगढ़ जिले में मां तारा मंदिर के सामने कथित तौर पर विस्फोटक और धमकी भरा पत्र रखने के आरोप में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर नया मोड़ से गिरफ्तार किए गए चारों लोगों के कब्जे से डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें जब्त की गईं।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने उन लोगों की पहचान कर ली है, जिन्होंने उन्हें विस्फोटक की आपूर्ति की थी। गिरफ्तार व्यक्तियों का किसी उग्रवादी संगठन से कोई संबंध नहीं है और वे बदमाश हैं। धमकी भरे पत्र और विस्फोटकों को मंदिर के सामने रखने के उनके मकसद की जांच की जा रही है।"

लाल स्याही से लिखा पत्र और विस्फोटक 29 सितंबर को गोला थाना के अंतर्गत चोपडारू गांव में मंदिर के सामने से बरामद किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा