लाइव न्यूज़ :

झारखंड : कोडरमा में अवैध अभ्रक खदान धंसने से चार मजदूरों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: January 23, 2021 00:49 IST

Open in App

कोडरमा, 22 जनवरी झारखंड के कोडरमा जिले में डुमरियाटांड़ फुलवरिया के समीप स्थित घने जंगलों के बीच ‘अवैध रूप से’ संचालित अभ्रक खदान के बृहस्पतिवार को धंस जाने से छह मजदूर दब गए। इनमें चार मजदूरों की मौत हो गयी जबकि दो मजदूर घायल अवस्था में मलबे में से निकाल लिये गये।

कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कल देर शाम हुई इस दुर्घटना में कुल छह लोग खदान धंसने से मलबे में फंस गये थे। इनमें से दो को ग्रामीणों ने रात्रि में ही घायल हालत में बाहर निकाल लिया था जिससे उनकी जान बच गयी लेकिन शेष चार मलबे में फंसे रह गये और आज घने जंगल में स्थित खदान में पोकलेन मशीन से खुदाई कर एक महिला समेत चार मजदूरों के शव बाहर निकाले गये।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुष्टि की कि खदान में कुल छह लोग ही फंसे थे और अब इसमें और किसी के फंसे होने की संभावना नहीं है।

इस बीच कोडरमा के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया, ‘‘पहले प्राप्त रिपोर्ट में अवैध खदान में कम से कम आठ लोगों के दबने की आशंका जतायी गयी थी लेकिन बाद में स्थानीय लोगों ने पुष्टि की कि आधा दर्जन लोग ही इस दुर्घटना में मलबे में दबे थे। इन आधा दर्जन लोगों में से दो को कल शाम ही ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाल लिया था जबकि चार के शव आज मलबे से बाहर निकाले गये।’’

उन्होंने बताया कि चार मजदूरों के शव निकाले जाने के बाद राहत एवं बचाव कार्य बंद कर दिया गया है क्योंकि वहां और किसी के फंसे होने की अब आशंका नहीं है।

इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान फुलवरिया निवासी 35 वर्षीया कौशल्या देवी, बरसोतियाबर निवासी 50 वर्षीय लखन दास, 60 वर्षीय चन्दर दास और पूरनानगर निवासी 50 वर्षीय महेंद्र दास के रूप में की गयी है। वहीं डुमरियाटांड़ निवासी 25 वर्षीय राजेश घटवार और 30 वर्षीय संजय घटवार घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वन अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोडरमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन