लाइव न्यूज़ :

झारखंड : बांध में मछली पकड़ने गए युवकों में चार की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:42 IST

Open in App

गढ़वा (झारखंड), 15 अक्टूबर झारखंड के गढ़वा जिले के एक बांध में मछली पकड़ने के दौरान हुए एक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बंशीधर नगर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि नयाखाड़ गांव के रहने वाले चार युवक बभनी खाड़ बांध के आपूर्ति पाइप में फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ये चारों युवक, पांच अन्य युवकों के साथ बृहस्पतिवार रात बांध में मछली पकड़ने गए थे।

पुलिस ने बताया कि बबलू उरांव (25), अनिल उरांव (25), अमरेश उरांव (17) तथा नागेंद्र उरांव (22) मछली पकड़ने के जाल लेकर 50 फुट लंबे आपूर्ति पाइप में घुस गए थे। जब ये चारों काफी देर बाद भी पाइप से बाहर नहीं आए, तब अन्य युवकों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि नजदीक के अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया