लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पूर्व CM मधु कोडा की विधायक पत्नी गीता कांग्रेस में हुईं शामिल

By भाषा | Updated: October 12, 2018 05:13 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने यहां बताया कि गीता कोड़ा नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गयीं।

Open in App

चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा की पत्नी जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गीता कोडा बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गयीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने यहां बताया कि गीता कोड़ा नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गयीं। इस मौके पर पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व विधानसभाध्यक्ष आलमगीर आलम भी उपस्थित थे।

गीता कोड़ा झारखंड के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। वर्ष 2014 में वह लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा के लिए चुनी गयी थीं। इससे पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र से उनके पति मधु कोड़ा 2005 में विधायक चुने गये थे और 2006 में वह कांग्रेस, राजद एवं झामुमो के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 

वह लगभग दो वर्ष तक मुख्यमंत्री थे और इस दौरान उन पर विभिन्न मामलों में चार हजार करोड. रुपये का घोटाला करने के आरोप लगे थे जिसके चलते वह जमानत न मिलने से लगभग तीन वर्ष तक जेल में भी रहे।उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के अनेक मामले अभी भी विभिन्न अदालतों में लंबित हैं।

गीता कोड़ा ने आश्चर्यजनक रूप से कुछ माह पूर्व हुए राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां