झारखंड: पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला, 5 पुलिसवालों की मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 20:18 IST2019-06-14T20:18:32+5:302019-06-14T20:18:32+5:30
नक्सलियों पुलिसवालों की गाड़ी पर हमला तब किया जब पुलिस की एक टीम गश्त करके लौट रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली पुलिस गाड़ी में मौजूद सारे हथियार लेकर फरार हो गए हैं।

झारखंड: पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला, 5 पुलिसवालों की मौत
झारखंड के सरायकेला जिले पुलिस की गाड़ी पर नक्सली किया गया है। जिसमें पांच पुलिसवालों की मौत हो गई है। पांच पुलिसवालों की गोली मारा गया है। नक्सलियों पुलिसवालों की गाड़ी पर हमला तब किया जब पुलिस की एक टीम गश्त करके लौट रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली पुलिस गाड़ी में मौजूद सारे हथियार लेकर फरार हो गए हैं।
Jharkhand: Five policemen shot dead in Saraikela district.More details awaited. pic.twitter.com/mALCjLoJCz
— ANI (@ANI) June 14, 2019
घटना 13 जून को सरायकेला के तिरूलडीह थानाक्षेत्र में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की जानकारी मिली है। पांच पुलिसवालों में दो एएसआई और तीन कॉन्स्टेबल शामिल हैं। खबर में अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार है।