लाइव न्यूज़ :

झारखंड: विधानसभा का पहला सत्र शुरू, कल विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, 81 सदस्यों में से 78 ने ली शपथ

By भाषा | Updated: January 6, 2020 16:30 IST

कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष स्टीफेन मरांडी ने एक-एक कर सदन में उपस्थित 78 सदस्यों को शपथ दिलायी, जिनमें भाजपा के तीन सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली। मरांडी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता हेमंत सोरेन को शपथ दिलायी। इसके बाद मंत्रिमंडल के तीन सहयोगियों कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता को शपथ दिलायी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से शपथ ग्रहण की। राज्य विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन सात जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

झारखंड की नवनिर्वाचित पांचवी विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र आज प्रारंभ हुआ और पहले दिन कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष स्टीफेन मरांडी ने 81 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल 78 सदस्यों को शपथ दिलायी।

मरांडी ने एक-एक कर सदन में उपस्थित 78 सदस्यों को शपथ दिलायी, जिनमें भाजपा के तीन सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली। मरांडी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता हेमंत सोरेन को शपथ दिलायी। इसके बाद मंत्रिमंडल के तीन सहयोगियों कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता को शपथ दिलायी गयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से शपथ ग्रहण की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित तौर पर सूचित किया कि वह अपनी जीती गयी दूसरी सीट दुमका को छोड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव बरहेट और दुमका दोनों सीटों से लड़ा था, जहां वह 2014 में दुमका सीट पर भाजपा की लुईस मरांडी से पराजित हो गये थे, वहीं बरहेट से दोनों बार उन्होंने जीत दर्ज की।

बहरागोड़ा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर कुमार महंती आज सदन में उपस्थित नहीं थे, इसलिए वह शपथ नहीं ले सके। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहले ही मरांडी को 31 दिसंबर को शपथ दिला चुकी हैं। शपथग्रहण के बाद अब सात जनवरी को नये विधानसभाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा, जिसके लिए आज दोपहर बारह बजे से नामांकन पत्र दाखिल किये गये।

राज्य विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन सात जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस दिन ही वित्त वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा।

प्रथम सत्र के अंतिम दिन आठ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा के उपरांत सरकार का उत्तर तथा मतदान कराया जायेगा। महत्वपूर्ण है कि भाजपा ने अभी तक नेता विपक्ष पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन