लाइव न्यूज़ :

झारखंड : कोविड की तीसरी लहर में संक्रमण से पहली मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2021 01:16 IST

Open in App

रांची, 30 दिसंबर झारखंड में 22 दिसंबर से औपचारिक रूप से कोविड की तीसरी लहर की घोषणा होने के बाद राज्य में संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 482 नये मामले आए हैं जिनमें से 246 प्रांतीय राजधानी रांची से हैं।

राज्य में कोविड नियंत्रण के लिए बने कार्यबल के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कर्ण ने बताया कि आज तड़के रांची के राज अस्पताल में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी।

उन्होंने बताया कि अन्य बीमारियों से पीड़ित महिला को 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उनकी आज तड़के मौत हो गई।

गौरतलब है कि इससे पहले 14 दिसंबर को राज्य में कोविड से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

कोरोना वायरस के नये स्वरुप ओमीक्रोन के संबंध में सवाल करने पर रांची के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि राज्य में फिलहाल जीनोम सिक्वेंसिंग की एक भी मशीन नहीं है, इसलिए नमूनों को जांच के लिए ओडिशा भेजा जाता है।

उन्होंने बताया कि ओडिशा से रिपोर्ट आने में 15 दिन से एक महीने का वक्त लगता है, इसलिए राज्य में अभी तक किसी के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

झारखंड में इस समय कोविड-19 के कुल 929 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं संक्रमण से अभी तक कुल 5143 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव