Jharkhand extends lockdown: बंगाल के बाद झारखंड ने भी 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन, अब दी गई छूट रहेगी जारी
By सुमित राय | Updated: June 26, 2020 22:09 IST2020-06-26T21:50:32+5:302020-06-26T22:09:49+5:30
पश्चिम बंगाल के बाद झारखंड सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है, लेकिन इससे पहले दी गई छूट जारी रहेगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी दी। (फाइल फोटो)
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन अब तक दी गई रियायतों को राज्य सरकार ने जारी रखने का फैसला किया है। झारखंड दूसरा राज्य है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की थी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लॉकडाउन को बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक हमें अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पीछे, समय-समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी।"
कोरोना से संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग से अब तक हमें अपेक्षित सफलता मिली है, पर संघर्ष अभी जारी है।
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) June 26, 2020
स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फ़ैसला लिया है।
पीछे, समय समय पर लॉकडाउन में दी गयी रियायतें जारी रहेंगी। pic.twitter.com/TJQOoIsvP4
झारखंड में 2262 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 2262 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 12 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। झारखंड में अब तक कोविड-19 से 1605 लोग ठीक हुए है और राज्य में कोरोना वायरस के 645 एक्टिव केस मौजूद हैं।
झारखंड में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत रांची में हुई है, जहां अब तक 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा कोविड-19 से बोकारो और हजारीबाग में दो-दो न गिरिडीह, गुमला, कोडरमा और सिमडेगा में एक-एक मौत हुई है।
29 new #COVID19 positive cases reported in Jharkhand today, taking the total number of cases to 2,294 including 1,647 recoveries and 12 deaths: State Health Department pic.twitter.com/FJhjAsf7u9
— ANI (@ANI) June 26, 2020
शुक्रवार को झारखंड में सामने आए कोरोना के 29 मामले
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम को बताया कि झारखंड में आज कोरोना वायरस के 29 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2294 हो गई। राज्य में अब तक 1647 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।