लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनावः बीजेपी और आजसू के बीच सीट शेयरिंग पर फंसा है पेच, गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंचा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2019 16:56 IST

झारखंड चुनावः आजसू गठबंधन में 17 सीटों पर अब भी अड़ी है. सुदेश ने कहा कि उन्‍हें अब भी बीजेपी के जवाब का इंतजार है. हालांकि, सुदेश महतो ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किन 26 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-आजसू गठबंधन की मुश्किलें अब भी बरकरार हैं. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने एक तरह से बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-आजसू गठबंधन की मुश्किलें अब भी बरकरार हैं. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने एक तरह से बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है. बीजेपी की 52 प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले 17 सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की बात करने वाले सुदेश महतो ने गुरुवार (14 नवंबर) को कहा कि उनकी दावेदारी 26 सीटों पर है. इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की उनकी तैयारी है. 

बताया जा रहा है कि आजसू गठबंधन में 17 सीटों पर अब भी अड़ी है. सुदेश ने कहा कि उन्‍हें अब भी बीजेपी के जवाब का इंतजार है. हालांकि, सुदेश महतो ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किन 26 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

इससे पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु सुदेश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) में शामिल हो गए. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पार्टी में उनका स्वागत किया. प्रदीप बलमुचु को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है. 

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बलमुचु ने मंगलवार देर रात आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की थी दोनों नेताओं के बीच भावी रणनीति पर चर्चा हुई थी. 

बलमुचु ने कहा था कि उन्होंने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ झारखंड की राजनीति पर चर्चा की. उन्होंने इस बात के भी संकेत दिये थे कि वह आजसू में शामिल हो सकते हैं.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल