Jharkhand Election Results: रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को बहुमत, बीजेपी को भारी नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 10:52 IST2019-12-23T10:48:37+5:302019-12-23T10:52:48+5:30

कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पिछले चुनाव में 37 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है।

Jharkhand Election Results LIVE Updates: Congress-JMM holds edge over BJP | Jharkhand Election Results: रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को बहुमत, बीजेपी को भारी नुकसान

फाइल फोटो

Highlights झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से आगे चल रहे हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 27 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 13 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर और बसपा तथा आजसू पार्टी दो दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

PartyLeading
बीजेपी27
कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी43
आजसू03
झारखंड विकास मोर्चा04
भाकपा-माले01
बीएसपी02
अन्य01

(चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार)

जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, चंदनकियारी, जमशेदपुर (पश्चिम), पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा और हजारीबाग हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से आगे चल रहे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर और इचागढ़ सीट पर आगे है। 

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं लेकिन दुमका सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 6,329 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर और बोकारो सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर और गोड्डा विधानसभा सीट पर आगे है। बसपा बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आगे है जबकि आजसू गोमिया विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

Web Title: Jharkhand Election Results LIVE Updates: Congress-JMM holds edge over BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे