Jharkhand Election Results: झारखंड में सभी 81 सीटों के आए रुझान, बीजेपी-जेएमएम गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 09:50 IST2019-12-23T09:29:26+5:302019-12-23T09:50:14+5:30
Jharkhand Election Results: झारखंड में बीजेपी और जेमएमएम गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। सभी 81 सीटों के रुझान आ गये हैं।

Jharkhand Election Results: झारखंड में किसकी बनेगी सरकार
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने लगे हैं। राज्य में इस बार त्रिशंकु विधानसभा के भी आसार बन रहे हैं। सभी 81 सीटों के अब तक आए रुझानों में बीजेपी 35 सीटों पर आगे है। वही, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन 36 सीटों पर आगे है। बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम 3 सीटों पर फिलहाल आगे है।
वहीं, सुदेश महतो की आजसू भी तीन सीटों पर आगे है। चार सीटें पर अन्य आगे हैं। हालांकि, अभी नतीजों में समय है। इस बीच शुरुआती रुझान में झामुमो के हेमंत सोरेन राज्य कल्याण मंत्री लुइस मरांडी से दुमका में आगे और बरहेट में भाजपा के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इससे पहले एग्जिट पोल में भी बीजेपी के लिए नुकसान की आशंका जताई गई थी।
वहीं, मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं। बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार सीट से और रांची की प्रतिष्ठापरक सीट से बीजेपी के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं।