झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने कहा- मतदान की तारीख का इंतजार था, हफ्ते भर में होगा बीजेपी विरोधी दलों का गठबंधन

By भाषा | Updated: November 1, 2019 20:46 IST2019-11-01T20:46:17+5:302019-11-01T20:46:17+5:30

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि उनकी पार्टी सिर्फ चुनाव कार्यक्रम के घोषणा की प्रतीक्षा कर रही थी। अब भाजपा विरोधी सभी दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत पहले से ही चल रही थी और नवंबर के पहले सप्ताह में ही इसे मूर्त रूप दे दिया जायेगा।

Jharkhand Election: Congress says there will be a coalition of anti-BJP parties in a week | झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने कहा- मतदान की तारीख का इंतजार था, हफ्ते भर में होगा बीजेपी विरोधी दलों का गठबंधन

कांग्रेस पार्टी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने कहा कि राज्य में हफ्ते भर के भीतर भाजपा विरोधी दलों का गठबंधन हो जाएगा जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल होगा। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि उनकी पार्टी सिर्फ चुनाव कार्यक्रम के घोषणा की प्रतीक्षा कर रही थी।

झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने कहा कि राज्य में हफ्ते भर के भीतर भाजपा विरोधी दलों का गठबंधन हो जाएगा जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल होगा।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि उनकी पार्टी सिर्फ चुनाव कार्यक्रम के घोषणा की प्रतीक्षा कर रही थी। अब भाजपा विरोधी सभी दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत पहले से ही चल रही थी और नवंबर के पहले सप्ताह में ही इसे मूर्त रूप दे दिया जायेगा।

ठाकुर ने कहा कि गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दलों होना लगभग सुनिश्चित है। इसे लेकर सिर्फ झारखंड विकास मोर्चा से बातचीत होनी बाकी है उन्होंने चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने सभी 81 सीटों पर एक साथ मतदान कराने की बात कही थी, लेकिन आयोग ने पांच चरणों में मतदान कराना तय किया है।

कांग्रेस इसके लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच सूत्रों ने कहा कि झामुमो 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है वहीं कांग्रेस 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

अन्य सीटें झाविमो, राजद और वामपंथी पार्टियों के हिस्से में जाएंगी। वर्तमान विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें हैं वहीं कांग्रेस के पास नौ सीटें हैं।

आज हुई घोषणा के अनुसार, पहले चरण के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए सात दिसंबर, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर और पांचवें तथा अंतिम चरण के लिए मतदान 20 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

Web Title: Jharkhand Election: Congress says there will be a coalition of anti-BJP parties in a week

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे