Jharkhand Election 2024 Voting Live: झारखंड में 9 बजे तक 13% वोटिंग, दूसरे चरण में 38 सीटों पर हो रहे मतदान

By अंजली चौहान | Updated: November 20, 2024 11:36 IST2024-11-20T11:28:34+5:302024-11-20T11:36:05+5:30

Jharkhand Election 2024 Voting Live:झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान दर्ज किया गया

Jharkhand Election 2024 Voting Live 13 percent voting till 9 am in 38 assembly seats | Jharkhand Election 2024 Voting Live: झारखंड में 9 बजे तक 13% वोटिंग, दूसरे चरण में 38 सीटों पर हो रहे मतदान

Jharkhand Election 2024 Voting Live: झारखंड में 9 बजे तक 13% वोटिंग, दूसरे चरण में 38 सीटों पर हो रहे मतदान

Jharkhand Election 2024 Voting Live:झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 सीटों पर बुधवार को सुबह नौ बजे तक करीब 13 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, हालांकि उस समय कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "मतदान के पहले दो घंटों में 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, "झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एकजुट होकर बड़ी संख्या में मतदान करना होगा। आज फिर से मतदाताओं को उसी जोश और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।"

सोरेन ने कहा, "आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव का आयोजन हो रहा है। आज 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है... पहले चरण के मतदान में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने अधिकारों और एक मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया। जो लोग झारखंड के खिलाफ साजिश कर रहे थे, उन्हें करारा जवाब दिया गया।"

उन्होंने लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा, "इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अन्य सभी को भी प्रेरित करें। आज मतदान में भाग ले रहे सभी मतदाताओं, मतदान अधिकारियों तथा झामुमो एवं 'इंडिया' के सिपाहियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।" 

Web Title: Jharkhand Election 2024 Voting Live 13 percent voting till 9 am in 38 assembly seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे