Jharkhand Election: झारखंड में चौथे चरण के लिए आज वोटिंग, चौथे चरण में 62.46% मतदान हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 20:25 IST2019-12-16T07:17:38+5:302019-12-16T20:25:17+5:30

Jharkhand Election 2019 Polling for fourth phase of Jharkhand Assembly Polls continues | Jharkhand Election: झारखंड में चौथे चरण के लिए आज वोटिंग, चौथे चरण में 62.46% मतदान हुआ

झारखंड में आज चौथे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग जारी (फोटो-एएनआई)

Highlightsझारखंड में आज चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान15 सीटों पर है वोटिंग, चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार मैदान में

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। इसमें राज्य के दो प्रमुख मंत्रियों सहित कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 22,44,134 महिलाएं और 81 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बोकारो सीट पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जमुआ, बगोदर, गिरिडीह, डुमरी और तुंडी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू है और ये दोपहर तीन बजे तक चलेगा, जबकि शेष सीटों पर यह शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पांचवें एवं अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। 
 

16 Dec, 19 : 05:46 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को चौथे चरण के मतदान में अपराह्न तीन बजे तक लगभग 47 लाख मतदाताओं में से 56.02 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जामुआ, बागोडार, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा सीटों पर अपराह्न तीन बजे मतदान समाप्त हो गया, जबकि शेष निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पांच बजे तक चलेगा। धनबाद के टुंडी और सिंदरी तथा गिरिडीह निर्वाचन क्षेत्र के पिरटांड ब्लॉक में नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार की धमकी की परवाह न करते हुए मतदाता बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे।

16 Dec, 19 : 10:13 AM

झारखंड चुनाव: चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 11.85 प्रतिशत मतदान



 

16 Dec, 19 : 07:21 AM

झारखंड चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर चुनाव में सभी से वोट डालने की अपील की। 



 

16 Dec, 19 : 07:20 AM


झारखंड चुनाव: चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है।



 

Web Title: Jharkhand Election 2019 Polling for fourth phase of Jharkhand Assembly Polls continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे