झारखंड : देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 00:42 IST2021-09-30T00:42:01+5:302021-09-30T00:42:01+5:30

Jharkhand: Eight cyber criminals arrested in Deoghar | झारखंड : देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड : देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर (झारखंड), 29 सितंबर देवघर में आज पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

देवघर में साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिले के दो थाना क्षेत्रों में छापामारी कर कुल आठ साइबर ठगों को आज गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह छापामारी पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्रसाद ने बताया कि छापामारी जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम-बडा चरपा, मुरलीपहाडी, चुनजो, केन्दुआटांड एवं सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम-चरघरा में की गयी जहां से आठ साइबर ठगों की गिरफ्तारी हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 16 मोबाइल हैंडसेट, 28 सिम कार्ड, छः एटीएम, एक पासबुक, एक चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: Eight cyber criminals arrested in Deoghar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे