लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के सिर में लगी गंभीर चोट, एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 11:36 IST

Jharkhand: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पुष्टि की है कि रामदास सोरेन की हालत तेज़ी से बिगड़ती जा रही है, इसलिए उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस स्थानांतरण का उद्देश्य उन्हें मस्तिष्क की चोट और उससे जुड़ी जटिलताओं के लिए आवश्यक उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करना है।

Open in App

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई है। राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी दी। अंसारी ने बताया कि सोरेन को आज सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने एक बयान में कहा, ‘‘रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके दिमाग में गंभीर चोट पहुंची और खून का थक्का जम गया।”

उन्होंने बाद में संवाददाताओं को बताया कि सोरेन को जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों को पता चला कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है। अंसारी ने कहा, ‘‘हम उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। मैं लगातार उनके संपर्क में हूं और उनकी हालत पर नजर रख रहा हूं।”

टॅग्स :झारखंडदिल्लीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं