झारखंड: डॉक्टर ने स्वयं को गोली मारी, हालत गंभीर
By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:51 IST2021-09-23T19:51:43+5:302021-09-23T19:51:43+5:30

झारखंड: डॉक्टर ने स्वयं को गोली मारी, हालत गंभीर
जमेशदपुर, 23 सितंबर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बृहस्पतिवार को 30 वर्षीय डॉक्टर ने कथित तौर पर स्वयं को रिवॉल्वर से गोली मार ली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एक सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर अमित कुमार ने जिले के आदित्यपुर थानाक्षेत्र स्थित अपने आवास में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कुमार के कमरे में पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ पाया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को तत्काल जमशेदपुर के टाटा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी बतायी गई है।
उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।