ISIS की साजिश भारत में नाकाम, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS ने रांची से 2 आतंकियों को दबौचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 11:29 IST2025-09-10T11:28:49+5:302025-09-10T11:29:22+5:30

Jharkhand: पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया।

Jharkhand: Delhi Police Jharkhand ATS arrest two suspected Islamic State 2 terrorists from Ranchi | ISIS की साजिश भारत में नाकाम, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS ने रांची से 2 आतंकियों को दबौचा

ISIS की साजिश भारत में नाकाम, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS ने रांची से 2 आतंकियों को दबौचा

Jharkhand:  दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है।

वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया।

अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे। दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। 

Web Title: Jharkhand: Delhi Police Jharkhand ATS arrest two suspected Islamic State 2 terrorists from Ranchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे