लाइव न्यूज़ :

झारखंड: महिला कैदी और उसके नवजात शिशु की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:30 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 23 नवंबर झारखंड के मेदिनीनगर में मंगलवार शाम केंद्रीय कारा की एक महिला कैदी और उसके नवजात शिशु की प्रसव के बाद मौत हो गई। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है।

सूत्रों के अनुसार, महिला कैदी को प्रसव पीड़ा के बाद रविवार को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसके पेट में ही शिशु की मौत हो गई थी और मंगलवार को 28 घंटे के बाद महिला कैदी की भी मौत हो गई।

केंद्रीय कारा के अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने महिला कैदी कालो देवी (30) की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे कारा चिकित्सक की सलाह पर प्रसव के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि महिला और उसका पति सामजीत उरांव हत्या के एक मामले में गत मार्च माह से बंदी थे। महिला जब जेल आयी तब वह गर्भवती थी।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर महिला के पिता बृज उरांव को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो