लाइव न्यूज़ :

झारखंड: वेस्टइंडीज का रहने वाला युवक पाया गया कोरोना संक्रमित, तबलीगी जमात में शामिल होने आया था

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2020 05:41 IST

पॉजिटिव पाया गया 33 वषीर्य युवक वेस्टइंडीज का है. पिछले दिनों हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़े गए तबलीगी जमात के विदेशियों में यह भी शामिल था. इसके साथ ही दो विदेशियों सहित राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक और व्‍यक्ति का कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव पाया गया है.पॉजिटिव पाया गया 33 वषीर्य युवक वेस्टइंडीज का है. पिछले दिनों हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़े गए तबलीगी जमात के विदेशियों में यह भी शामिल था.

कोरोना का संक्रमण झारखंड में रुकने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक और व्‍यक्ति का कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव पाया गया है. पॉजिटिव पाया गया 33 वषीर्य युवक वेस्टइंडीज का है. पिछले दिनों हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़े गए तबलीगी जमात के विदेशियों में यह भी शामिल था. इसके साथ ही दो विदेशियों सहित राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 हो गई है. 

यहां बता दें कि शुक्रवार को भी रांची में तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, तीनों हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं. रिम्स में 93 संदिग्धों के सैपल की जांच की गई. इसमें से 92 की रिपोर्ट नेगेटिव और एक पॉजिटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पॉजिटिव मरीज तब्लीगी जमात का सदस्य है. सैंपल की रिपीट जांच में वह पॉजिटिव पाया गया है.

कुछ दिन पूर्व हिंदपीढ़ी के बड़ा मस्जिद से 17 विदेशी पकड़े गए थे. इसी में वेस्‍टइंडीज का यह युवक शामिल था. इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे पहले इसी 17 विदेशियों में शामिल मलेशियाई महिला कोरोना टेस्‍ट में पॉजिटिव पाई गई थी. इसमें रांची में 18 मामले हैं. इसमें एक की मौत हो गई है. इसके अलावा बोकारो में 9 मामले, धनबाद में एक कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग में दो, गिरिडीह-कोडरमा में दो और सिमडेगा में एक मामला सामने आया है.

यहां उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक सात जिलों में कोरोना का विस्तार हो चुका है. वहीं रांची में भी अब हिंदपीढ़ी से बाहर कोरोना का फैलाव होता जा रहा है. बता दें कि बीते 29 मार्च को हिंदपीढ़ी के बड़ी मस्जिद में 17 विदेशियों के छुपे होने की सूचना के बाद छापेमारी की गई थी. सभी को खेल गांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था. जिसके बाद जांच में 22 वर्षीय मलेशियाई महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वही बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. 2 दिन पूर्व दोबारा सभी का सैंपल लिया गया. जिसमें वेस्टइंडीज के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाझारखंडलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया