लाइव न्यूज़ :

इस राज्य के सीएम अटल की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए चले 11 किलोमीटर पैदल

By भाषा | Updated: August 24, 2018 05:30 IST

अस्थि कलश लेकर मुख्यमंत्री एवं हजारों अन्य लोग देर शाम राजधानी के विभिन्न इलाकों से होते हुए नामकुम में स्वर्ण रेखा नदी के तट पर पहुंचे जहां उन्होंने अटल बिहारी अमर रहे के नारों के बीच अस्थि कलश को स्वर्ण रेखा नदी में प्रवाहित किया।

Open in App

रांची, 24 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज सड़क मार्ग से ग्यारह किलोमीटर पैदल चलकर राजधानी रांची के नामकुम इलाके में स्वर्ण रेखा नदी में प्रवाहित किया।राजधानी रांची में हरमू स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय से आज दोपहर बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास पैदल निकले और उनके साथ आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, झारखंड के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह एवं हजारों आम लोग जुलूस में शामिल थे।अस्थि कलश लेकर मुख्यमंत्री एवं हजारों अन्य लोग देर शाम राजधानी के विभिन्न इलाकों से होते हुए नामकुम में स्वर्ण रेखा नदी के तट पर पहुंचे जहां उन्होंने अटल बिहारी अमर रहे के नारों के बीच अस्थि कलश को स्वर्ण रेखा नदी में प्रवाहित किया।भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि वाजपेयी के अस्थि कलश राज्य की शेष चार प्रमुख नदियों में कल प्रवाहित किये जायेंगे। इससे पूर्व दिल्ली से वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा यहां पहुंचे थे।देश की राजधानी नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हाथों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश मंगलवार को उन्होंने ग्रहण किया था।हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वयं अस्थि कलश ग्रहण किया। राज्य सरकार ने शहर के मध्य में कल शाम पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन किया जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त, सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री अशोक भगत समेत तमाम गणमान्य लोगों तथा विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीरघुवर दासझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह